नवोदय विद्यालय की सुबह से शाम तक की दिनचर्या / Routine : नवोदय में Daily Routine कैसा होता है
नवोदय एक ऐसा विद्यालय जिसमे देश का हर विद्यार्थी पढ़ने के सपने देखता है। और देखे भी क्यों नहीं, जो भी विद्यार्थी इस विद्यालय में आते है उन्हें इस देश की क्रीम (Cream) समजा जाता है। इस स्कूल का हर विद्यार्थी अपना हर काम ठराविक टाइम पर करना पसंद करता है, इन विद्यर्थीओ को ऐसी आदत लगे जाती है जो इन्हें सिर्फ स्कूल में ही नहीं बल्कि पुरे जिंदगी के लिए लाभदायक साबित होती है। इनका खाना, पीना, उठाना, स्कूल का टाइम, पढाई का टाइम, खेल - कूद का टाइम सब समय पर होता है। कोई भी काम हो , वेह समय पर करना पसंद करता है।
नवोदय विद्यालय हर जिल्हे में एक होने के बावजूद इसमें हर कोई इसमे एडमिशन नहीं ले पाता। इस विद्यालय में जाने के लिए हर विद्यार्थी को ५ वि कक्षा में एक परीक्षा में उत्तीर्ण होना पड़ता है, उसी के आधार पर विद्यार्थियों को चुना जाता है। इस विद्यालय की ख़ास बात यही है की इसकी दिनचर्या, कहा जाता है की
“ आपका भविष्य आपके रोज के दिनचर्या से ही बनता है। ”
खैर अब बात उनकी है जो इस विद्यालय में नहीं पढ़ते, आपको बता दूँ की नवोदय विद्यालय की दिनचर्या इतनी बेहतर तरीके से बने गयी है की इस दिनचर्या में हर विद्यार्थी पढाई, खाना, खेल कूद, पढाई से कुछ अलग पढ़ना इत्यादि , इन सभी activity से जुडा रहता है। अगर यह रूटीन हर विद्यार्थी फॉलो करता है तो वो भी खुदको नवोदय विद्यालय के बच्चो से कम नहीं। हम
आपको पूरी दिनचर्या बताने से पहले में आपको बता दूँ की मै इस दिनचर्या से खुद निकल चुका हूँ, क्यूँ की में भी एक नवोदय विद्यार्थी रह चूका हूँ (JNV JALGAON / BHUSAWAL), तो यह दिनचर्या बताने में मुझे बड़ा गर्व महसूस कर रहा हूँ।
नवोदय विद्यालय की सुबह से शाम तक की दिनचर्या / Routine
सुबह के ५ बजे
5
am
- उठकर मैदान में कसरत करना।
इसी कसरत के वजह से नवोदय का हर एक विद्यार्थी फिट और फाइन रह पाता है। पर हर समय ग्राउंड पर कसरत नहीं होती, अगर बहार बारिश हो रही हो या फिर बच्चो के exams हो तो उस वक़्त सुबह कसरत के बजाये विद्यार्थी पढाई करते है।
सुबह के ६:१५
6
am
- नाह कर स्कूल के लिए तैयार होना
सुबह की कसरत और पढ़ाई के बाद विद्यार्थी नाह (Bath) कर तैयार होकर स्कूल में जाने की तयारी करते है। नवोदय में इसके लिए गरम और ठन्डे पानी की व्यवस्था होती है। बच्चे तैयार होकर अपना ग्लास लेकर मेस की तरफ रवाना होते है।
सुबह के ६:४५
6 :
45 am - मेस में मिल्क - बिस्कुट
तैयार होने के बाद विद्यार्थी मेस की ओर जाते है, जहाँ उन्हें दूध और बिस्कुट का सुबह का नाश्ता मिलाता है। इसके लिए हर विद्यार्थी अपने अपने ग्लास को ले जाते है, जो उन्हें वाही से ही प्रदान हुए रहते है। गरम दूध - बिस्कुट खाने के बाद विद्यार्थी सीधा अपनी बैग उठाकर स्कूल की तरफ चल पड़ते है।
सुबह के ७:००
7 :
00 am
- MP hall में प्रार्थना का वक्त
MP hall में सभी विद्यार्थी सीधी कतारो में खड़े रहते है, MP hall एक बड़ा और पूरी तरह से दीवारों के आवरण के कारन प्रार्थना के वक़्त सभी विद्यार्थियों की आवाज जोरो से गूंजती है, जिससे एक अलग ही अनुभव आता है। जिसे भूलाना मुश्किल है।
सुबह के ७:२०
7 :
20 am - पहला पीरियड शुरू
सभी विद्यार्थी प्रार्थना के बाद अपने अपने क्लास में आते है और फिर शुरू होता है पहला पीरियड, जो पुरे ५० मिनट का होता है। इसमे विद्यार्थियों की गिनती भी होती है।
सुबह के ८:२०
8
: 20 am - दूसरा पीरियड शुरू
करीब ८:२० को दूसरा पीरियड शुरू हो जाता है , जो ९ बजे तक चलता है।
सुबह के ९:००
9
: 00 am - ब्रेकफास्ट का वक्त (नाश्ता)
दो पीरियड होने के बाद ठीक ९:०० बजे सभी बच्चे अपनी खाने की प्लेट्स लेकर मेस में जाते है जहा उन्हें सुबह का नाश्ता मिलता है। नाश्ते में हर दिन का कुछ ख़ास नाश्ते का मेनू फिक्स रहता है। जैसे सोमवार को पोहा, मंगल को वटाणा पुलाव, बुध को पाँव भाजी, ऐसे ही हर दिन का अलग मेनू रहता है। बोहोत सी नवोदय में नाश्ता लिमिटेड होता है, इसकी वजह है की बाकी के क्लास नास्ता के बाद होते है जिसमे विद्यार्थियों को नींद नहीं आनी चाहिए।
सुबह के ९:३०
9 :
30 am - तीसरे पीरियड का वक़्त
नाश्ता करने के बाद छात्र अपने क्लास में आते है जहा अब १२ बजे तक दो पीरियड होने वाले होते है। यह तीसरा पीरियड ९:३० बजे से शुरू हो कर १०:४५ को खतम होता है।
सुबह के १०:४५
10
: 45 am - चौथे पीरियड का समय
सुबह के ९:३० बजे से शुरू तीसरा पीरियड १०.४५ को ख़तम होता है और वहा से चौथे पीरियड का समय होता है। यह पीरियड ठीक १२:०० बजे ख़तम होता है। उसके बाद एक छोटा सा ब्रेक होता है। यह ब्रेक बड़ा मजेदार होता है।
दोपहर के १२:००
12
: 00 pm - १५ मिनट की छुट्टी
नाश्ते के बाद २ पीरियड होने के बाद सीधे १२ बजे एक ब्रेक होता है जो सिर्फ १५ मिनट का होता है। इस ब्रेक में छात्रो को snack के रूप में बिस्कुट खाने के लिए मिलते है। `नवोदय की एक ख़ास बात यही है की यहाँ बच्चे भूके नहीं रहते, हर विद्यार्थी को तीन-तीन घंटे बाद खाने को जरुर मिलाता है। इस ब्रेक सबसे मजेदार होता है, इस ब्रेक में बच्चे रिफ्रेश हो जाते है और यहाँ वहा सैर करके आते है। पर जैसे ही ब्रेक ख़तम होता है, सभी बच्चे अपने अपने क्लास में हाजिर रहते है।
दोपहर के १२:१५
12
: 15 pm - पांचवा पीरियड और आखिरी पीरियड शुरू
जैसे ही ब्रेक ख़तम होता है बच्चे अपने क्लास में आ जाते है और , पांचवा पीरियड अटेंड करते है।यह स्कूल का आखिरी पीरियड होता है, इसके बाद छुट्टी होती है, पर यह छुट्टी सिर्फ कुछ घंटो की होती है क्योंकि ३:३० बज फिरसे स्कूल में छात्र आते है। वे क्यूँ आते है, वे आगे पता चलेगा।
दोपहर के ०१:३५
01
: 35 pm - lunch करने का वक़्त
दिनभर के पीरियड के बाद समय आता है लंच करने का जो १:३५ से शुरू होता है, बच्चे अपनी खाने की प्लेट लेकर मेस में जाते है और वहा उन्हें खाना परोसा जाता है। सभी बच्चे खाना टेबल पर बैठकर खाते है। जिस प्रकार नाश्ता का मेनू हर दिन अलग और फिक्स होता है, वैसेही हर दिन लंच का मेनू भी फिक्स होता है।
![]() |
JNV JALGAON MESS |
हप्ते के सातो दिन बच्चो को पौष्टिक आहार दिया जाता है जिसमे हप्ते के बुधवार इस वार को नॉन-वेज खाना भी होता है , जो नॉन-वेज नहीं खाता उसके लिए अलग मेनू रहता है, जैसे की चिकन के बदले पनीर की सब्जी। जैसे ही खाना ख़तम होता है , छात्र अपनी छूटी प्लेट खुद अपने हातो से धोते है, और अपने हाउस के तरफ चल पड़ते है।
दोपहर के ०२:००
02
: 00 pm - आराम करने का वक़्त
फुल पेट खाना खाने के बाद सभी छात्र अपनी दिन भर की थकान निकालने के लिए , अपने हाउस में आराम करते है। यह आराम २:०० बजे से लेकर ३:३० बजे तक रहता है। इस वक़्त में कुछ बच्चे सोते है, कोई किताब पढ़ता है, तो कोई अपने कपडे धोने में व्यस्त रहता है। इस वक़्त में ज्यादातर बच्चे सोना ही पसंद करते है। यही वक़्त मिलता है पुरे दिन की थकान को मिटाने का।
यह भी पढ़िए : Hacks for students | हैक्स फॉर स्टूडेंट्स इन हिंदी
दोपहर के ०३:३०
03 :
30 pm - एक्स्ट्रा क्लास / remedial का वक़्त
पूरी दिन की थकान निकालने के बाद ठीक ३:३० बजे सारे छात्र फिरसे स्कूल में जाते है, पर इस बार वे अपना पूरा बस्ता नहीं लेके जाते। इस ३:३० बजे के remedial में सिर्फ किसी एक ही विषय का अभ्यास किया जाता है, जो उसी विषय के टीचर के निगरानी में किया जाता है। यह remedial का वक़्त ५:०० बजे तक रहता है। उसके बाद बच्चो का खेलने का वक़्त होता है।
शाम के ०५:००
05
: 00 pm -
खेल कूद का समय
नवोदय विद्यालय में जितना पढाई पर ध्यान दिया जाता है, उससे अधिक ध्यान बच्चो के शारीरिक activity पर भी रखा जाता है। इसमे हर छात्र किसी ना किसी sports को enjoy कर रहा होता है। ऐसा कोई विद्यार्थी नहीं रहता जो ग्राउंड पैर ना हो, अगर कोई बीमार है तब वह आराम कर सकता है, नहीतो सभी छात्रों को ५.०० बजे ग्राउंड पर होना अनिवार्य है।

इसी समय सभी छात्रों को गिना भी जाता है, गिनने के बाद ही बच्चे खलने के लिए जाते है। नवोदय में खेलने के लिए बच्चो के पास बोहोत सी चॉइस ह्होती है, वे अपने इच्छा नुसार कोनसा भी स्पोर्ट चुन सकते है।
नवोदय में खेले जाने वाले खेल।
नवोदय में कई प्रकार के खेल खेले जाते है। जैसे क्रिकेट, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, volleyball, खो खो, कबड्डी, टेबल टेनिस, चेस, ऐसे कई प्रकार के खेल नवोदय में खेले जाते है।
यहाँ खेल सिर्फ खेले ही नहीं जाते बल्कि इसी खेल से छात्र दुसरे नवोदय में जाकर प्राइस भी जीतकर आते है।
शाम के ०६:००
06
: 00 pm -
snacks लेने का वक़्त
शाम को खेल खतम होते ही सभी बच्चे snacks लेने के लिए जाते है जहा आमतौर से चाय-बिस्कुट मिलता है पर अगर किसी फ्रूट का सीजन हो तो वो भी ६:०० snacks के रूप में बच्चो को दिए जाते है, जैसे की अंगूर, तरबूज, सेब, केले, cream roll, और भी बोहोत कुछ snacks के रूप में मिलता है। snacks होते ही सभी बच्चे अपने हाउस में जाकर फ्रेश होते है और आगे की तयारी में लग जाते है।
शाम के ०६:३०
06
: 30 pm - Supervised study / सेल्फ स्टडी का वक़्त
६:३० बजे एक ऐसा वक़्त रहता है जब सभी छात्र किसी भी विषय का अभ्यास, या अपने मनपसंद किताब लेकर स्कूल में जाते है जहा एक टीचर के निगरानी में सेल्फ स्टडी करते है। यह स्टडी इतनी शांत वातावरण में होती की मानो हम किसी लाइब्रेरी में आ चुके है। यह ऐसा समय होता अहि जहा सभी बच्चे पुरे मन से पढाई करते है। यह दिन की आखिर ऐसी activity होती है जिसमे छात्रो को स्कूल में आना पड़ता है।
रात के ०८:००
08
: 00 pm - रात के खाने का वक़्त
शाम की activity ख़तम होते ही बच्चे खुसी से झूम उठते है, क्योंकि वो दिन की आखिरी activity होती है। उसके बाद ८:०० बचे सभी छात्र फिर से मेस में जाते है अपना रात का डिनर करने के लिए। सभी बच्चे डिनर बडे आराम से करते है, क्योंकि इसके बाद उन्हें सीधे अपने हाउस में जाना है।
रात के ०९:००
09
: 00 pm - HM के साथ मीटिंग
हर हाउस का एक HM होता है जिसका अर्थ होता है, House Master जो पुरे हाउस के प्रमुख होते है। उनके अंडर ही सारे हाउस के काम होते है। ९:०० बजे इसी की चर्चा होती है की आखिर किसिको कुछ समस्या होगी तो वो HM ओ बता सकता है, इस समय सभी बच्चे अपनी बाते HM के साथ शेयर करते है और उसके बात स्टडी टाइम चलता है।
रात के ०९:३०
09
: 30 pm - रात में स्टडी करने का वक़्त
रात के HM के मीटिंग ख़तम होने के बाद सभी छात्र अपने bed पर जाकर अपनी पढाई करता है। यह टाइम सिर्फ पढाई करने के लिए होता है।
रात के १०:३०
10
: 30 pm - सोने का वक़्त
रात को स्टडी करने के बाद ठीक १०:३० सभी लाइट बंद करने का नियम है, मतलब सभी बच्चे को उस टाइम सोने के लिए कहा जाता है। और इसी तरह नवोदय का पूरा दिन जाता है। जो काफी सारे activity से भरा हुआ रहता है।
इसी तरह नवोदय का रूटीन चालू रहता है, पर यह रूटीन छुट्टी के दिन sunday को अलग रहते है। नवोदय की सन्डे की दिनचर्या जानने के लिए निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे
धन्यवाद !!
जय हिन्द!